जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में 'शुक्रवार 12 बजे पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। सिकंदरा बाजार क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के सामान के साथ दो संदिग्ध युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है।