सतना मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला मंगलवार को स्वामी विवेकानन्द जयंती के अवसर पर सतना में आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण स्वावलंबन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, गौ-संरक्षण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में