बरेली: बरेली में पत्नी ने भाइयों से पति की कराई पिटाई, जंगल में जिंदा दफनाने की कोशिश, इज्जत नगर थाने में मुकदमा दर्ज
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के नगरिया परीक्षित में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजीव कुमार नामक व्यक्ति को उसकी पत्नी ने अपने पांच भाइयों से पिटवाया, जिससे उसके हाथ-पैर टूट गए। आरोप है कि आरोपी उसे जंगल में ले जाकर जिंदा दफनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वहां कुछ लोग आ गए जिससे जान बच गई। घटना 21 जुलाई की है। घायल अवस्था में राजीव को अस्पताल पहुंचाया।