झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा को लेकर प्रखंड प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। गुरुवार को कांडी के सोनभद्र और कांडी हाई स्कूल स्थित परीक्षा केंद्रों का अंचल अधिकारी राकेश सहाय ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा हॉल में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर कई कड़े निर्देश जारी किए