गुड़ामालानी: लूणी नदी साइबर के पास नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत
लूणी नदी साइबर के पास नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार शाम 7:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि लूणी नदी साइबर के पास नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।जानकारी मिलने पर एएसआई प्रहलादराम मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुँचे।स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को गुड़ामालानी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है।