आनंदपुरी पंचायत समिति क्षेत्र की नवगठित ग्राम पंचायत उबापान का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशासक सोमी देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री एवं पूर्व सरपंच एडवोकेट विनोद डामोर शामिल हुए। साथ ही ग्राम विकास अधिकारी गीता देवी रहे।