दमोह मिशन अस्पताल में फर्जी डॉ. एन जॉन केम के इलाज से 7 मरीजों की मौत के मामले में आरोपी डॉक्टर को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं समिति के 3 से अधिक सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद भी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।