बारा: शंकरगढ़ थाना प्रभारी यशपाल सिंह बने सहायक पुलिस आयुक्त, लोगों ने दी बधाई
Bara, Allahabad | Mar 31, 2026 शंकरगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह को पदोन्नति देकर सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) बनाया गया है। इस उपलब्धि पर आज मंगलवार दोपहर करीब 04:30 के आसपास राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आयोग ने उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए इसे गर्व का विषय बताया।