फतेेहपुर: हिंदू संगठन के पदाधिकारी पर जानलेवा हमला, सरकारी अस्पताल के सामने धारदार हथियारों से हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक हिंदू संगठन से जुड़े पदाधिकारी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, मोहल्ला पचघरा निवासी शुभम सोनी अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल से जुड़े हुए हैं और संगठन में जिला महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं।