न्यायालय के आदेश पर गाटा संख्या 454 रकबा लगभग 2 बीघा पर सफी उल्ला व बरकत उल्ला के द्वारा अवैध कब्जा कर खलिहान की भूमि पर चार दुकानों का निर्माण करा लिया गया था जिसे तहसील प्रशासन द्वारा नोटिस देकर धारा 67 के तहत बुलडोजर की सहायता से गिराकर भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया गया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक अमर सिंह, लेखपाल राहुल यादव व पुलिस बल उपस्थित था।