जबलपुर: कैंट विधायक माननीय अशोक रोहाणी ने सिविल हॉस्पिटल राँझी का किया औचक निरीक्षण
कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा के साथ सिविल अस्पताल राँझी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी सहित कई वार्डो का निरीक्षण किया, इस दौरान विधायक अशोक रोहाणी ने चिकित्सालय की स्वास्थ्य सफाई तथा स्वच्छता रखने के लिए विशेष ध्यान देने को संस्था प्रभारी को कहा।