दुधि: विंढमगंज में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका
विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडिह गांव के बियारी बस्ती के रेलवे अंडरपास के समीप युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। सूचना पर जीआरपी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर फिलहाल शव की शिनाख्त में जुटी है। युवक ने नीले धारीदार लुंगी, सफेद शर्ट और उसके ऊपर काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी।