बनमनखी प्रखंड के रुपौली दक्षिणी पंचायत अंतर्गत जानकीनगर थाना क्षेत्र के रूपेश्वरी ओपी स्थित दुर्गा स्थान परिसर में जिला पदाधिकारी (डीएम) के आगमन पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर समाजसेवी त्रिभुवन कुमार ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए डीएम को नीम का पौधा भेंट कर सम्मानित किया।