सिरोही: जेके लक्ष्मी सीमेंट गेट पर श्रमिकों का प्रदर्शन, चार श्रम कानूनों के विरोध में मनाया “काला दिवस”
Sirohi, Sirohi | Apr 1, 2026 जेके लक्ष्मी सीमेंट के मुख्य द्वार पर बुधवार को इंटक यूनियन के पदाधिकारियों एवं श्रमिकों द्वारा चार नए श्रम कानूनों के विरोध में “काला दिवस” मनाया गया। इस दौरान श्रमिकों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण लेकिन प्रभावी तरीके से विरोध प्रदर्शन किया और श्रम विरोधी नारे लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों में भारी रोष देखने को मिला।