लवकुशनगर: लवकुश नगर पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध कट्टा-कारतूस के साथ एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Jul 5, 2025
लवकुश नगर पुलिस ने रात में गश्त के दौरान महोबा रोड, जेल तिगड्डे के पास से एक अपराधी लाल सिंह राजपूत को अवैध 315 बोर देशी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. लाल सिंह राजपूत पर अवैध हथियार और मारपीट सहित 5 अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं जिसकी जानकारी पुलिस PRO ग्रुप से शनिवार सुबह 11:17 बजे मिली है।