अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 8 मार्च को लालबहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम जनपद पंचायत बस्तर में महतारी वंदन सम्मेलन में कोण्डागांव जिले के माताए शामिल हुई।बडेराजपुर परियोजना से विशेष पिछड़ी जनजातीय क्षेत्र की 10 महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। इनमें ग्राम पंचायत कोसमी चनाभर्री निवासी राधिका शोरी भी है।