पिछोर: पिछोर नगर में लव कुश शिक्षा प्रसार समिति के सहयोग से लायंस नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
पिछोर नगर में स्थित नरसिंह मंदिर के पास आज लवकुश शिक्षा प्रसार समिति की सहयोग से लाइंस नेत्र जांच शिवर का आयोजन किया गया । इस दौरान लगभग 70 मरीजों की जांच की गई जिसमें से 27 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया । इन मरीजों के लिए लायंस नेत्र चिकित्सालय गुना भेजा जाएगा ।वहीं पर मोतियाबिंद ऑपरेशन कराए जाएंगे ।