बहादुरगढ़: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 के पास मिले युवक केशव की हुई शिनाख्त
मृतक की पहचान रिंकू निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। जी.आर.पी. थाना पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर ३ बजे शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में फिलहाल नियमानुसार कार्रवाई की है। गौरतलब है कि प्लेटफार्म नम्बर-4 के पास एक युवक का शव मिला था। शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया था।