बहराइच: दुलारपुर के पास बाइक सवार को चार पहिया वाहन ने मारी ठोकर, हादसे में बुजुर्ग समेत 2 लोग घायल
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत दुलारपुर इलाके में बाइक सवार कार्ड बांटने के लिए जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग समेत दो लोग घायल हो गए। इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही हालत गंभीर बनी हुई है।