कांकेर: केशकाल से दुधावा वैकल्पिक मार्ग पर साई मुंडा बड़े देव घाट के पास दो ट्रकों की टक्कर से लगी लंबी जाम
Kanker, Kanker | Nov 22, 2024 बस्तर के प्रवेश द्वार केशकाल घाट में मरम्मत कार्य जारी है।जिसके चलते वाहनों को केशकाल से दुधावा मार्ग से भेजा जा रहा है जिसमें आज दो ट्रकों के टकराने से रास्ता जाम हो गया।और गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई।वहीं जाम के चलते यात्रियों को 5 घंटे तक काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।पुलिस प्रशासन और यातायात विभाग के द्वारा हाइड्रा क्रेन से ट्रको को हटाया गया।