दातागंज: नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है ।
कादरचौक थाना क्षेत्र के बेहटा डम्मबर गांव में एक नवविवाहिता मुमताज का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। मायका पक्ष ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।