हसनपुर: हसनपुर गांव रुखालू के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, बाइक सवार 2 की मौत, एक की हालत गंभीर
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में रूखालू गांव के निकट हुए एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान सतपाल पुत्र डढीयल 24 वर्ष पप्पू उम्र 30 वर्ष, पिता प्रेम सिंह, दोनों निवासी उधनपुर, जनपद संभल के रूप में हुई है। घायल हरि सिंह पुत्र छत्रपाल को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएससी में भर्ती कराया।