बेगूसराय: नव वर्ष पर नौलखा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लोगों ने एक-दूसरे को दी बधाई
नव वर्ष के मौके पर गुरुवार की शाम 05:00 बजे नौलखा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान एक-दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर कहकर नए साल की बधाई दी. नए साल को लेकर लोगो ने नौलखा मंदिर पहुँचकर पूजा अर्चना की. इस दौरान पुलिस प्रशासन की तैनाती की गई थी. लोगों के सहयोग में पुलिस मुस्तैद रही. अत्यधिक भीड़ की वजह से कई सड़कों पर जाम का नजारा दिखा.