भोरे: हरदिया गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर पड़ोसियों ने तीन लोगों से मारपीट की, मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में गाली गलौज का विरोध करने पर पड़ोसियों ने तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। सोमवार की दोपहर 2 बजे जानकारी के मुताबिक हरदिया गांव निवासी रजक मियां की पत्नी नजमा खातून ने आरोप लगाया है कि गांव के ही मुजीफ मियां अन्य लोगों के साथ आए और गाली देने लगे।