जगदलपुर: पेसा कानून दिवस पर लालबाग मैदान में विशाल जनसभा, सर्व आदिवासी समाज ने रैली निकालकर जिला कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
पंचायती राज (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम यानी पेसा कानून के 29 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को दोपहर 3 बजे जगदलपुर के लालबाग मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जगदलपुर चलो के नारे के साथ आयोजित इस महाजुटान में आदिवासी स्वशासन, ग्रामसभा की सर्वोच्चता व जल-जंगल-जमीन पर संवैधानिक अधिकारों की पुनर्स्थापना की मांग प्रमुख रूप से उठाई।