बिंदकी: बिंदकी कस्बे के समीप कुंवरपुर रोड पर फायर स्टेशन के निकट ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, कानपुर रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत बिंदकी कस्बे के निकट कुंवरपुर रोड फायर स्टेशन के समीप रविवार की सुबह लगभग 7:30 बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक कल्लू उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी गोपालपुर अढ़ेना थाना मलवा जनपद फतेहपुर गंभीर घायल हो गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया।