महोबा: सरकारी क्रय केंद्रों पर मूंगफली बेचने वाले किसानों का भुगतान अटका, सदर तहसील में किया प्रदर्शन
Mahoba, Mahoba | Feb 7, 2026 सरकारी क्रय केंद्रों पर पीएफ मूंगफली बेचने वाले किसानों का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। इससे नाराज किसानों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर भुगतान की मांग उठाई। किसानों ने उपजिलाधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा। उनका कहना है कि उपज बेचने के बाद भी खाते में पैसा न आने से आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार के भरण-पोषण और बच्चों की शादी प्रभावित हो रही है।