बिलारी: कुंदरकी ग्राम नगला कमाल निवासी ने चाय नहीं बनाने पर पत्नी के चेहरे पर डाला गर्म पानी
चाय नहीं बनाने से नाराज युवक ने पत्नी के चेहरे पर गर्म पानी डाल दिया। जिससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गयौ। पुलिस ने सीएचसी में महिला का उपचार और मेडीकल परीक्षण कराया है। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कमाल निवासी पीड़ित ब्रजेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति रिंकू और सास तारावती ने गाली गलौच करते हुए मारपीट की।