हौज खास: पलवल हरियाणा से मेवाती गिरोह के दो वाहन चोर को AATS की टीम ने किया गिरफ्तार वाहन चोरी के 11 मामले सुलझे
दक्षिणी जिला के डीसीपी अंकित चौहान ने 9 जुलाई को मीडिया को बताया कि मेवाती गिरोह के दो सदस्य को एएटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान नूह मेवात हरियाणा निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद मोइसम और 26 वर्षीय मोहम्मद मुफीद के तौर पर हुई है उनके पास से चोरी के 7 वाहन के अलावा कई वाहनों के पार्ट्स बरामद हुए है