गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र के कठवा मोड़ स्थित श्री राधे होटल एंड फैमिली रेस्टोरेंट पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापा मारकर होटल को बंद करा दिया। शिकायत मिल रही थी कि यहां स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं आते हैं और अवैध गतिविधियां चलती हैं।छापेमारी के दौरान पुलिस को रेस्टोरेंट के अंदर पर्दों से ढके केबिननुमा छोटे-छोटे कमरे मिले जिसकी तलाशी ली गई।