चंदला थाना क्षेत्र के बलकौरा गांव में एक नवयुवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बिहारी अहिरवार के रूप में हुई है, जो घर में अकेला रहता था। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात शव मिला था, जिसके बाद उसे चंदला अस्पताल में पीएम के लिए रखवाया गया। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया।