बरखेड़ा लोया मारपीट मामले में सेन समाज का आक्रोश, थाने तक निकाला जुलूस ग्राम बरखेड़ा लोया में युवक रोहित सेन के साथ हुई मारपीट के बाद सेन समाज में आक्रोश फैल गया। शुक्रवार को बड़ी संख्या में समाजजन गरोठ के सत्यनारायण मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और वहां से जुलूस निकालकर गरोठ थाने पहुंचे।