होडल थाना के नव नियुक्त थाना प्रभारी राजेश कुमार ने चार्ज संभालते ही अपराधियों को खुली चुनौती दे डाली। क्षेत्र में अपराध करने पर विचार भी ना करें वर्ना अंजाम भुगतने को तैयार रहें। उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराध, अवैध गतिविधि या सार्वजनिक शांति भंग करने वाला कार्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।