सत्तर कटैया: चकला गांव के बीरेन्द्र तांती ने विशाखापत्तनम में आयोजित इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
विशाखापत्तनम में आयोजित इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में चकला गांव के बीरेन्द्र तांती के कांस्य पदक जीतने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। साधारण परिवार में जन्मे युवक को कांस्य पदक जीतने पर आसपास के लोग उनकी मां और पिता को बधाईयां दे रहे हैं। दरअसल, 3 एवं 4 फरवरी को राजीव गांधी इंटरनेशनल एसी स्टेडियम में आयोजित इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में बीरेन्द्र तांती का बिहार से एकमात्र खिलाड़ी के रूप में सलेक्शन हुआ था।