चरपोखरी: मां दुर्गा के जय घोष से गूंज उठा चरपोखरी, भव्य जलभरी शोभायात्रा के साथ श्री दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ
चरपोखरी सोमवार को दोपहर 1:00 के करीब पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूब गया, जब श्री दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा सह पंचकुंडीय महायज्ञ का भव्य शुभारंभ जलभरी शोभायात्रा के साथ हुआ। वैदिक आचार्य राघवाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित इस महायज्ञ ने पूरे इलाके को आस्था और उत्साह से सराबोर कर दिया।