शाहनगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान मीरा बाई पति निर्भय सिंह, उम्र लगभग 45 वर्ष, निवासी खमतरा के रूप में हुई है। घटना रामपुर खजुरी हार की बताई जा रही है, जो आज रविवार शाम करीब 4 बजे की है।