गुरुग्राम के सिद्रावली कापड़ीवास इलाके में हुए हादसे के बाद भिवाड़ी लाए गए मजदूरों के शवों को मंगलवार दोपहर 2 बजे वापस गुरुग्राम भेजा गया है।गुरुग्राम में ही सभी सातों शवों के पोस्टमार्टम किए जाएंगे। सोमवार रात को निर्माणाधीन आवासीय सोसाइटी में मिट्टी धसने से यह हादसा हुआ था। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। हरियाणा पुलिस मामले की जांच कर रही है।