रौन: भिण्ड के मछण्ड में नाबालिग से एक साल तक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुलासा, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया
भिंड जिले के रौन थाना क्षेत्र की मछण्ड चौकी इलाके में दलित समाज की एक नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि एक नाबालिग युवक ने उसे प्रेम संबंध के बहाने करीब एक साल तक शारीरिक शोषण का शिकार बनाया घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता गर्भवती हो गई और उसने अपने परिजनों को बताई जिसके बाद रोन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया