पथरगामा: पथरगामा मानव सेवा आश्रम ने गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल और वस्त्रों का वितरण किया
सोमवार को 9:00 बजे दिन में बढ़ते ठंड को देखते हुए मानव सेवा आश्रम पथरगामा की ओर से नि:सहाय एवं जरूरतमंदों के बीच वस्त्र कंबल वितरण कियागया। मानव सेवा आश्रम में पथरगामा मुख्य चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के प्रांगण एवं सिद्ध पीठ महायोगिनी मंदिर बारकोप के नजदीक भी गरीब असहाय जरूरतमंदों के बीच कंबल एवं वस्त्र का वितरण किया गया।