गुरुवार अपराह्न 12:30 बजे लखीसराय संग्रहालय परिसर में उद्योग विभाग बिहार के निर्देश पर ऋण स्वीकृत एवं वितरण शिविर का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र मुख्य रूप से शामिल हुए. शिविर में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना समेत विभिन्न स्वरोजगार योजना के अंतर्गत चयनित लाभकों को ऋण स्वीकृत एवं वितरण किया गया.