सिंगरौली: डुप्लीकेट पाइप बेचने पर 2 व्यापारियों के विरूद्ध मामला दर्ज, सुप्रीम कंपनी के नकली पाइप बेच रहे थे बैढ़न के व्यापारी
कम्पनी की ओर से अधिकृत अनुराग चौहान ने कोतवाली बैढऩ में शिकायत किया कि सुप्रीम कम्पनी से संबंधित नकली पाईप दुकानदार के द्वारा बिक्री की जा रही है। इस लिखित शिकायत के आधार पर तस्दीक के लिए सहायक उप निरीक्षक सजीत सिंह ने आवेदक अनुराग चौहान के साथ विजय मोटर्स मेन रोड बिलौंजी पहुंच दुकान के मालिक विजय कुमार शाह के दुकान में रखी पाईपों को चेक किया जहां सुप्रीम प्लस के नाम से नकली पाईप बरामद हुईं। जिसकी पहचान कम्पनी के अधिकृत अधिकारी के द्वारा की गयी।