आरा: दो गुटों में हुई मारपीट व फायरिंग के मामले में इमादपुर से एक व्यक्ति हुआ गिरफ्तार, गोली व खोखा बरामद
Arrah, Bhojpur | Mar 27, 2024 होली के बाद इमादपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर में मामूली विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट वह फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल से तीन गोली बरामद हुई ।इस मामले में एक व्यक्ति मनीष कुमार राय को गिरफ्तार किया गया है। साथ में एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जप्त की गई है। गाड़ी से भी एक गोली बरामद की गई है। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार के द्वारा जानकारी दी गई।