गुना के कैंट थाना क्षेत्र स्थित मातापुरा मोहल्ले में 55 वर्षीय ड्राइवर अमरीश शर्मा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार शादी समारोह में गया हुआ था और वह घर में अकेले थे। कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर खिड़की से लटककर जान दे दी। सोमवार सुबह परिजनों को घटना का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की