अररिया: कौवाचार गांव में स्नान करते समय पानी में डूबने से एक किशोरी की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Araria, Araria | Nov 9, 2024 अररिया के सिमराहा थाना क्षेत्र के कौवाचार गांव में छठ के अंतिम दिन स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूब जाने से एक किशोरी की मौत हो गई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया. जहां पोस्टमार्टम के बाद किशोरी के शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है.