अररिया: विसटोरिया में विषैले सांप के काटने से एक किशोरी की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम हेतु लाया गया सदर अस्पताल
Araria, Araria | Nov 9, 2024 अररिया जिले की रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के विसटोरिया वार्ड संख्या 17 में विषैले सर्प के काटने से एक 13 वर्षीय किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर परिजनों के बीच कोहराम मच गया। वहीं मृत किशोरी रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के विसटोरिया वार्ड संख्या 17 निवासी संजय यादव की पुत्री चांदनी कुमारी बताई जा रही है।