सोहागपुर: बुढ़ार न्यायालय में पुत्र की जमानत पर फर्जी दस्तावेज देने वाले पिता के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज,एएसपी ने दी जानकारी
जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,जहां पुत्रमोह में पिता ने खुद की जिंदगी दांव में लगा दिया। किडनैपिंग के मामले मे जेल मे बंद बेटे को जमानत दिलवाने के लिए पिता ने साजिश रचते हुए जाली दाज़तवेज फर्जी डॉक्यूमेंट बना कर बुढ़ार कोर्ट में पेश किया बेटे को जमानत मिलने की बजाय पिता खुद आरोपी बन गया। इस संबंध में एएसपी अभिषेक दीवान ने जानकारी दी है।