गिरीडीह के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल खंडोली में बुधवार को 4 बजे तक ब्राह्मण नवयुवक संघ की ओर से वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमे जिले के कई प्रखंडों सहित गिरिडीह नगर से ब्राह्मण समाज के लोग एकत्रित हुए। कार्यक्रम को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ किया गया, तत्पश्चात सभी एक दूसरे परिचय हुए।