भोजपुर जिले के संदेश विधानसभा क्षेत्र में खराब पड़े हाथी पांव चापाकल और नल-जल योजना को लेकर विधायक राधा चरण शाह उर्फ सेठ जी ने सख्त रुख अपनाया है। विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि क्षेत्र में जहां भी हाथी पांव चापाकल या नल-जल योजना खराब है, उसकी सूचना तुरंत एकत्र कर एक सप्ताह के अंदर उसे दुरुस्त किया जाए।