पांकी: विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव ने स्वास्थ्य केंद्र के विजन सेंटर का किया निरीक्षण
Panki, Palamu | Feb 10, 2025 पांकी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुछ दिन पूर्व मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन हेतु लगाए गए शिविर में कुछ मरीजों द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों पर शुल्क वसूलने का आरोप लगाया गया था खबर सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद मामले की पडताल करने विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित बिजन सेंटर पहुंचे।