लालगंज थाना क्षेत्र के मैदा टोली मोहल्ला में ऑनलाइन जुआ के विवाद में हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। सोमवार को लालगंज सदर टू के एसडीपीओ गोपाल मंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 21 जनवरी की घटना के बाद से फरार चल रहे जहानाबाद निवासी कौशल कुमार को गुप्त सूचन